Jhabua Times News

रायपुरिया पुलिस और डायल 112 की तत्परता से बची गर्भवती महिला की जान*

पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार द्वारा डायल 112 के प्रभावी संचालन एवं आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु विशेष निर्देश प्रदान किए गए थे।
इसी तारतम्य में थाना रायपुरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवी माता पाड़ा में शनिवार (09/05/26) को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई एक गर्भवती महिला के लिए डायल 112 'जीवनदायिनी' साबित हुई। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता के कारण महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उसकी और गर्भस्थ शिशु की जान बच सकी। *घटना का विवरण* शनिवार को पुलिस सहायता केंद्र पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवी माता पाड़ा में एक बाइक दुर्घटना हुई है, जिसमें एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही *डायल 112 (FRV 09)* अत्यंत सक्रियता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुँची।
मौके पर तैनात आरक्षक क्रमांक 393 दंगल सिंह पटेल एवं पायलट जुवान सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए घायल महिला को संभाला। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल पेटलावद अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाना बेहद महत्वपूर्ण रहा, अन्यथा देरी होने पर उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। वर्तमान में महिला उपचाराधीन है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने रायपुरिया पुलिस और डायल 112 टीम की इस सजगता और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। #jhabua #raipuriya #police

Post a Comment

Previous Post Next Post